संस्कार समुच्चय
Sanskar Samucchay

350.00

Book Details:
  • Author: Pandit Madanmohan Vidyasagar
  • Language: Sanskrit-Hindi
  • Pages: 654
  • Edition: 2024
  • Cover: Hard Cover
  • ISBN: 9788170771807
  • Weight: 820 Gms.
Description

संस्कार समुच्चय  (Sanskar Samucchay)

समस्त आर्यजगत् में ख्यातिप्राप्त विद्यामार्त्तण्ड पण्डित मदनमोहन विद्यासागर वेदालंकार द्वारा रचित ग्रन्थ का यह तृतीय संस्करण है। यह ग्रन्थ देश-विदेश में, संस्कार-कर्त्ता पुरोहित, विद्वानों द्वारा मान्यताप्राप्त है। इसकी यह विशेषता है कि कोई भी धर्म व यज्ञयागादि में श्रद्धा रखनेवाला पण्डित व्यक्ति इसके द्वारा सरलता से सब संस्कार करा सकता है। सब विधियाँ अर्थ सहित प्रकाशित की गई हैं।

यह नया संस्करण पूर्णतया संशोधित, संवर्धित, संस्कारों सम्बन्धी नयी सामग्री इसमें जोड़ी गई है। यह ग्रन्थ श्री विद्यासागर के स्वाध्याय व प्रतिभा का ज्ञापक है।

इसकी आर्यजनता में ही नहीं, भारत के अन्य सम्प्रदायों के माननेवाले विद्वानों में भी बहुत मांग थी। इसलिये हमने इसके पुनर्मुद्रण का निश्चय किया है। इस बार इसमें अन्य बहुत-सी प्रचलित कर्मकाण्डात्मक पद्धतियाँ बढ़ाई गई हैं।

इसमें सम्मिलित हैं महर्षि प्रणीत सोलह संस्कारों की व्याख्या एवं विवेचना विशेष टिप्पणियों सहित, आर्यों में प्रचलित एवं समय-समय पर किये जानेवाले अनेकों कर्मों-संस्कारों की व्याख्या सहित विधि, आर्य पर्व-पद्धति, ऋत्वनुकूल हवन सामग्री बनाने का निर्देश, अनेक मनोहारी भजन आदि ।

यह आर्यों के लिए सम्पूर्ण गृह्य-कर्मकाण्ड का पद्धति ग्रन्थ बन गया है।

Reviews (0)

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “संस्कार समुच्चय
Sanskar Samucchay”

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Shipping & Delivery