वैदिक सम्पदा
Vedic Sampada

500.00

Book Details:
  • Author: Veersen Vedshrami
  • Language: Hindi
  • Pages: 527
  • Edition: 2023
  • Cover: Hard Cover
  • Weight: 1165 Gms.
Description

वैदिक सम्पदा ग्रन्थ के संबंध में

वेद से मानव-जीवन की सब प्रमुख समस्याओं का हल प्राप्त होता है। सर्वप्रथम आध्यात्मिक समस्या का उल्लेख किया गया है। अध्यात्म विषय को जानकर मनुष्य आत्मा, परमात्मा का बोध कर लेता है।

इसके पश्चात् सांसारिक समस्याओं में से सर्वप्रधान समस्या समाजशास्त्र के संबंध में है। इसमें वैदिक पारिवारिक आदर्श व वैदिक गृहस्थवाद के आदर्शों पर विचार किया गया है। गृह निर्माण के पश्चात् गृहस्थ के लिए अपनी अन्य समस्याओं- पशु-पक्षी पालन, कृषि, उद्योग-धन्धे, वन एवं यातायात, औषधि से चिकित्सा, रोग-ज्ञान, शल्य-चिकित्सा, शरीरशास्त्र का ज्ञान का प्रकरण लिया गया है।

इसके पश्चात् अर्थशास्त्र का वर्णन है जिसमें वैदिक गणित विज्ञान व रेखागणित का विवेचन है।

समाज और अर्थ, राजनीति का निर्माण करते हैं अतः अर्थशास्त्र के पश्चात् राजनीति का प्रकरण है। इसके अन्तर्गत (१) प्रशासनिक, (२) सुरक्षा, (३) सैन्य एवं युद्ध पर विचार किया गया है।

इन सबके बाद शिक्षा प्रकरण आरम्भ होता है। इसके अन्तर्गत शिक्षा, विज्ञान, पदार्थ विज्ञान, भाषा विज्ञान, अग्नि एवं जल विज्ञान का विवेचन है।

सबसे अन्त में उपसंहार के अन्तर्गत धर्म का विवेचन है। इस प्रकार इस सम्पूर्ण ग्रन्थ में मानव जीवन की निम्न प्रमुख समस्याओं का विवेचन किया है। (१) अध्यात्म, (२) समाजशास्त्र, (३) अर्थशास्त्र, (४) राजनीति, (५) शिक्षा एवं (६) धर्म ।

Reviews (0)

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “वैदिक सम्पदा
Vedic Sampada”

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Shipping & Delivery

Frequently bought together

Original price was: ₹500.00.Current price is: ₹475.00.
Original price was: ₹800.00.Current price is: ₹760.00.
Original price was: ₹1,300.00.Current price is: ₹1,235.00.
For 2 items