शिक्षाप्रद श्रेष्ठ कथाएँ
Shikshaprad Shreshth Kathayen

100.00

Book Details:
  • Author: Acharya Satyanand Naishthik
  • Language: Hindi
  • Publication: Acharya Satyanand Prakashan, Gurukul Vishwabharati, Satya Dharma Prakashan
  • Pages: 88
  • Edition: 2025
  • Cover: Paperback
  • Weight: 115 Gms.
Description

शिक्षाप्रद श्रेष्ठ कथाएँ (बच्चों के जीवन का निर्माण करने वाली सुंदर कहानियाँ)
Shikshaprad Shreshth Kathayen

कठिनतम विषय को सरलतम ढंग से समझने-समझाने का सबसे अच्छा उपाय है कि उसे कथा, कहानी के माध्यम से प्रस्तुत किया जाये।

जीवन में सब प्रकार की सफलता पाने के लिए व्यक्ति को बहुत ऊँच-नीच करना पड़ता है। भाँति-भाँति के लोगों से व्यवहार करना होता है। कभी दुःख, कभी सुख, कभी निराशा, कभी अपमान, कभी धोखा, कभी छल-कपट भोगना पड़ता है। ऐसी अवस्थाओं में व्यक्ति क्या करें, क्या न करें। इसे इस पुस्तक में कथा कहानियाँ के माध्यम से सबल रूप में समझाया गया है। यदि इन कथाओं के अनुरुप शिक्षा लेकर व्यक्ति संसार में रहता है तो उसे कभी भी कहीं भी कष्ट, धोखा तथा असफलता का सामना नहीं करना पड़ेगा। कथायें छोटी-छोटी हैं, परन्तु सारगर्भित हैं। ये कथाएँ राक्षस को मानव और मानव को देवकोटि तक पहुँचाने की शक्ति रखती हैं। इनके अनुसार जीवन को ढालना बहुत कठिन है। जिसने स्वयं को इन कथाओं के अनुरुप ढाल लिया, वह संसार सागर में कभी मार नहीं खा सकता। आशा है कि पाठक इन रोचक कथाओं से स्वयं शिक्षा लेंगे और दूसरों को भी इनसे शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा करेंगे, जिससे मानवमात्र दुःख से दूर होकर सुख वैभव को प्राप्त कर सके।

प्रस्तुत पुस्तक आर्यजगत् के उच्चकोटि के प्रकाशक, चिन्तक एवं विद्वान् स्वनाम धन्य स्मृति शेष आचार्य सत्यानन्द नैष्ठिक जी द्वारा लिखी गई है। इस पुस्तक के स्वाध्याय से परिवारों में स्वस्थ वातावरण बनेगा। इस के स्वाध्याय से यदि बालक-बालिकाओं के जीवन में कोई परिवर्तन आता है तो यह ट्रस्ट अपने आप को धन्य मानेगा।

Reviews (0)

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “शिक्षाप्रद श्रेष्ठ कथाएँ
Shikshaprad Shreshth Kathayen”

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Shipping & Delivery