सत्याग्रह नीतिकाव्यम् | Satyagraha Nitikavyam
₹250.00
- Author: Pandit Satyadev Vasishtha
- Language: Hindi, Sanskrit-Hindi
- Publication: Ramlal Kapoor Trust
- Pages: 205
- Edition: 2025
- Cover: Hard Cover
- Weight: 480 Gms.
रचनाकार: पण्डित सत्यदेव वशिष्ठ
पुस्तक का परिचय
सत्याग्रह नीतिकाव्यम् पण्डित सत्यदेव वशिष्ठ द्वारा रचित संस्कृत साहित्य की एक महत्त्वपूर्ण कृति है। इस ग्रंथ का शीर्षक सत्याग्रह, नीति और नैतिक जीवन के आदर्शों की ओर संकेत करता है। संस्कृत काव्य परंपरा में नीतिपरक रचनाएँ मनुष्य को सदाचार, विवेक, कर्तव्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
यह पुस्तक संस्कृत साहित्य के अध्ययन में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए उपयोगी हो सकती है। इसके माध्यम से पाठक नीतिकाव्य की परंपरा, संस्कृत भाषा की साहित्यिक अभिव्यक्ति तथा नैतिक विचारों से संबंधित विषयों का अध्ययन कर सकते हैं।
पुस्तक की प्रमुख विशेषताएँ
- संस्कृत साहित्य: संस्कृत की नीतिपरक काव्य परंपरा से परिचित होने का अवसर।
- नैतिक शिक्षा: सत्य, सदाचार, कर्तव्य और जीवन-मूल्यों से संबंधित विचारों के अध्ययन में सहायक।
- साहित्यिक महत्त्व: संस्कृत काव्य और नीति साहित्य में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए उपयोगी।
- रचनाकार: पण्डित सत्यदेव वशिष्ठ।
- अध्ययन एवं शोध: संस्कृत के विद्यार्थियों, शिक्षकों और शोधार्थियों के लिए उपयोगी संदर्भ सामग्री।
सत्याग्रह नीतिकाव्यम् ऑनलाइन खरीदें
यदि आप संस्कृत साहित्य, नीतिकाव्य और भारतीय ज्ञान-परंपरा से संबंधित पुस्तकों का अध्ययन करना चाहते हैं, तो सत्याग्रह नीतिकाव्यम् — पण्डित सत्यदेव वशिष्ठ आपके पुस्तक संग्रह के लिए एक उपयोगी विकल्प हो सकता है।
संस्कृत साहित्य की समृद्ध परंपरा से जुड़ें और अपने अध्ययन को नई दिशा दें।
नाडीतत्त्ववेत्ता भिषक् केसरी श्री १०८ पं० सत्यदेव वासिष्ठ
जन्म-परिचय- पं० सत्यदेव वासिष्ठ जी
नाड़ी-विज्ञान के एक अद्भुत महनीय विद्वान् थे। नाड़ी-स्पर्श मात्र से रोगों की अभिज्ञा एवं निदान करते थे। हरियाणा के आधुनिक संस्कृत काव्यकारों में भी वासिष्ठ जी का स्थान अत्यन्त महत्त्वपूर्ण था। इनके व्यक्तित्व में कवित्व, संगीतज्ञता, वैयाकरणत्व, वैद्यकत्व आदि अद्भुत विशेषताओं का अपूर्व सामञ्जस्य था। इनके अतिरिक्त उदारता, त्याग, संयम और परोपकारिता आदि मानवीय भावों की भी समन्वय रूप से विद्यमानता थी। ऐसे लोकोत्तरचित्त विद्वान् का जन्म पञ्जाब प्रान्त के जालन्धर जिले के ' माहलगहिल' नामक ग्राम में २४ अगस्त सन् १९१२ ई०, दिन मंगलवार को रक्षापूर्णिमा के पावन पर्व में पिता पं० अनन्तराम शर्मा के घर माता द्रौपदी के गर्भ से हुआ। शिक्षा- दस वर्ष की आयु तक इन्होंनें ऊर्दू की शिक्षा ग्रहण की। इसके पश्चात् व्याकरण पढ़ने की इच्छा से प्रेरित होकर १९२२ ई० में अमृतसर से कुछ दूर विरजानन्द ब्रह्मचर्याश्रम में प्रविष्ट हुए। वहां पण्डित ब्रह्मदत्त जिज्ञासु जी से वर्णलिपि से प्रारम्भकर सम्पूर्ण वैदिक वाङ्मय का अध्ययन किया। इन्होंने अध्ययन काल में ४ घण्टे ४० मिनट में महर्षि पाणिनि के ८८५९ सूत्र पञ्चोपदेश एवं निघण्टु को मौखिक सुना दिया था। इसके बाद गुरु जी की आज्ञा से वाराणसी के अनेक आचार्यों से ज्योतिष, नाड़ी-विज्ञान, सामगान, दर्शपूर्णमास विधि इत्यादि अनेक विषयों का साधिकार अध्ययन किया। लेखन-सम्पादन- परोपकारिणी सभा में पाणिनीयाष्टाध्यायी के तृतीय/चतुर्थ अध्याय के भाष्य का अनुवाद तथा टिप्पणी लिखने का कार्य ३ वर्ष तक किया। उसके बाद 'नाड़ीतत्त्वदर्शन, सत्याग्रहनीतिकाव्य, विष्णुसहस्त्रनामस्तोत्र' आदि ग्रन्थों की रचना की। उपाधियां - (१) सन् १९३४ ई० में 'सामस्वर भास्कर' और 'चतुर्वेदी' की उपाधि। (२) सन् १९३९ ई० में आयुर्वेदाचार्य की उपाधि। (२) सन् १९४२ ई० में 'साङ्गोपवेदवेदचतुष्टयी' की उपाधि। (३) सन् १९४५ ई० में 'आयुर्वेदानूचान' की उपाधि। (४) सन् १९४८ ई० में 'भिषक् केसरी' पद मिला। (५) सन् १९८६ ई० में 'डॉक्टर ऑफ वैदिक साइंस' की उपाधि। (६) लाला हरभज धवन द्वारा ज्योतिर्ज्ञान के सारभूत अङ्कपद १०८ से सम्मानित। आपने सत्याग्रहनीतिकाव्य, नाड़ीतत्त्वदर्शनम् तथा विष्णुसहस्रनामस्तोत्र-सत्यभाष्यम् ये तीनों ग्रन्थ प्रकाशित कराकर रामलाल कपूर ट्रस्ट को न केवल दान किये अपितु इनके रख-रखाव एवं पुनः प्रकाशन की व्यवस्था भी रामलाल कपूर ट्रस्ट में कर दी। निधन - २६ दिसम्बर सन् १९९८ ई० को लगभग ८६ वर्ष की अवस्था में पक्षाघात के कारण देहावसान हो गया।












Reviews
There are no reviews yet.