भारतीय दर्शन की रूपरेखा
Bharatiya Darshan Ki Rooprekha

Original price was: ₹325.00.Current price is: ₹295.00.

Book Details:
  • Author: Harendra Prasad Sinha

In stock

Description

पंचम् संस्करण की भूमिका ‘ भारतीय दर्शन की रूप – रेखा ‘ के पंचम् संशोधित एवं परिवर्द्धित संस्करण को पाठकों की सेवा में प्रस्तुत करते हुए मुझे अपार हर्ष हो रहा है । चतुर्थ संस्करण एंव पंचम् संस्करण की अवधि के मध्य पुस्तक का पुनर्मुद्रण अनेकों बार हुआ , जिससे पुस्तक की लोकप्रियता प्रमाणित होती है । इस लोकप्रियता को बनाये रखने के उद्देश्य से मैंने पुस्तक का यथासंभव परिवर्तन एवं परिमार्जन किया है ।

इस संस्करण में ऋग्वेद के दार्शनिक विकास के त्रिविध स्तर- वैदिक बहुदेववाद , वैदिक एकेश्वरवाद , वैदिक एकवाद को समाविष्ट किया गया है । उपनिषद् – दर्शन के केन्द्रीय संप्रत्ययों – ब्रह्म , आत्मा , ब्रह्म और आत्मा की तादात्म्यता , माया तथा मोक्ष की व्याख्या विस्तारपूर्वक की गई है । गीता के ज्ञान – योग , भक्ति- योग और कर्म – योग में नई सामग्री का समावेश किया गया है । जैन – दर्शन में अनेकान्तवाद को जोड़ा गया है ।

न्याय – दर्शन में ज्ञान के प्रकार तथा प्रमा और अप्रमा का विश्लेषण ‘ एंव ‘ व्याप्ति ‘ की सर्वांगीण व्याख्या की गई है । शंकर के अद्वैत वेदान्त तथा रामानुज के विशिष्टाद्वैत दर्शन में नवीन विषय समाविष्ट किये गये हैं । यत्र – तत्र मुद्रण सम्बन्धी दोषों में भी सुधार हुआ है ।

विगत संस्करणों में यत्र – तत्र जो त्रुटियां रह गई थीं , उन्हें इस संस्करण में निराकृत कर दिया गया है । आशा है , इन प्रयत्नों के फलस्वरूप पुस्तक का यह नवीन संस्करण विगत संस्करणों की अपेक्षा अधिक उपयोगी सिद्ध होगा । अन्त में मैं प्राध्यापक मित्रों एवं पाठकों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हूँ , जिन्होंने पुस्तक को उदारतापूर्वक अपनाकर मुझे प्रोत्साहित किया है ।

Reviews (0)

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “भारतीय दर्शन की रूपरेखा
Bharatiya Darshan Ki Rooprekha”

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Shipping & Delivery