ईश्वरस्तुतिप्रार्थनोपासना (मन्त्रों का विवेचन) Ishwar Stuti Prarthana Upasana (Mantron Ka Vivechan)
₹25.00
- Author: Dr. Satyadev Arya
- Language: Hindi
- Publication: Vedic Pustakalaya Ajmer
- Pages: 104
- Edition: 2008
- Cover: Paperback
- ISBN: 8188834181
- Weight: 135 Gms.
‘ईश्वरस्तुतिप्रार्थनोपासना’ में प्रभु गुणगान के साथ यदि हम प्रभु के गुणकर्मस्वभावानुसार अपने गुणकर्म स्वभाव को भी ठीक से ढालने में यत्किञ्चित सफलता प्राप्त कर सकें और प्रभु के अकथनीय उपकारों एवं अनुग्रहों का लेखा जोखा लेते हुए उसकी अत्यन्त प्रीति से आराधनोपासना करने में संलग्न हो सकें तो यह निश्चय ही हमारे लिए अभिलषित लक्ष्य की उपलब्धि होती है। इसी दिशा में वैज्ञानिक आधारों पर आधारित कतिपय तथ्यों का विवरण प्रस्तुत करते हुए इस पुस्तक में प्रभु आराधना का यत्किञ्चित् विवेचन प्रस्तुत किया है। यह विवेचन महर्षि दयानन्द सरस्वती द्वारा चयनित ईश्वरस्तुतिप्रार्थनोपासना के आठ मन्त्रों के महर्षि द्वारा बताये गये भावार्थ पर ही आधारित है।
अन्त में पाठकवृन्द का अत्यन्त आभारी हूं जिन्होंने मेरी पूर्व प्रकाशित पुस्तक ‘वैदिक सन्ध्या मीमांसा’ को सोत्साह अपनाकर यथेष्ट प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया है। आशा है मेरा यह यत्किञ्चित् प्रयास भी पाठकवृन्द समरूप ही अपनाकर उपकृत करेंगे। पुस्तक सर्वसाधारण के लिये अति उपयोगी सिद्ध होगी इसी आशा और विश्वास के साथ,
सत्यदेव आर्य
Reviews
There are no reviews yet.