डॉ० स्वामी सत्यम् (Dr. Swami Satyam) (पूर्व नामः डॉ० सत्यपाल शर्मा, वेदशिरोमणि, एम०ए० हिन्दी एवं अंग्रेजी) विश्वविख्यात आर्य विद्वान् रहे हैं। आपने लगभग 20 वर्षों तक देश-विदेशों में वैदिक धर्म का प्रचार-प्रसार किया तथा उसे सरल, तर्कसंगत और जीवनोपयोगी रूप में जन-जन तक पहुँचाने का सतत प्रयास किया।

आपने अंग्रेजी भाषा में लगभग 25 ग्रन्थों की रचना की, जिनमें वेद, उपनिषद्, रामायण, भगवद्गीता तथा हिन्दू धर्म जैसे गम्भीर विषयों को अत्यन्त सरल, स्पष्ट एवं रुचिकर शैली में प्रस्तुत किया ताकि जटिल आध्यात्मिक सिद्धान्तों को भी सामान्य पाठक सहज रूप से समझ सके।

वैदिक विटामिन
Vedic Vitamins

88.00